शर्मनाक: तेरह वर्षीय किशोरी को नशे की लत लगाने के बाद छेड़छाड़ का आरोप, भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

शर्मनाक: तेरह वर्षीय किशोरी को नशे की लत लगाने के बाद छेड़छाड़ का आरोप, भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज़
Spread the love

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर नशे की लत लगाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जाखन क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी की कुछ समय पहले अंजलि नाम की युवती से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि अंजलि ने किशोरी को अपने घर बुलाकर बीड़ी-सिगरेट और गांजा पिलाया। इसके बाद उसने अपने भाई सन्नी से भी किशोरी की पहचान कराई।
आरोप है कि बाद में सन्नी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की गई। किशोरी ने विरोध किया तो उसे कथित तौर पर धमकाया गया और किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सन्नी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
राजपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है।

Parvatanchal