पड़ोस: पाकिस्तानियों को अब ऑमलेट भी नसीब नहीं, 400 रुपए में मिल रहे सिर्फ 12 अंडे

पड़ोस: पाकिस्तानियों को अब ऑमलेट भी नसीब नहीं, 400 रुपए में मिल रहे सिर्फ 12 अंडे
Spread the love

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चुनाव होने वाले हैं और उससे ठीक पहले जनता पर महंगाई की मार पड़ती हुई दिख रही है। पाकिस्तान में अंडों के दाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि अंडों की कीमत पाकिस्तानी पंजाब राज्य की राजधानी लाहौर में 400 पाकिस्तानी रुपए प्रति दर्जन तक पहुंच गए है। भारतीय मुद्रा में यह लगभग 120 रुपए हुए। इसके पीछे का बड़ा कारण यह है कि स्थानीय प्रशासन सरकारी रेट लिस्ट को लागू करने में नाकाम रहा है।ज्यादातर सामान का दाम पाकिस्तान में आसमान छू रहा है। प्याज भी उनमें से एक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की ओर से प्याज का दाम 175 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। लेकिन यहां प्याज 230 से 250 पाकिस्तानी रुपए प्रतिकिग्रा के बीच बेचा जा रहा है। लाहौर में एक दर्जन अंडे की कीमत 400 रुपए तक पहुंच गई। वहीं चिकन का दाम 615 पाकिस्तानी रुपए प्रति किग्रा हो चुका है।

Parvatanchal