शुभ सोमवार: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 15 जनवरी 2023

मेष:
अपनी बनाई हुई योजनाओं को फलीभूत करने का अनुकूल समय है। सिर्फ आप अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर करें, क्योंकि मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित अधूरे पड़े हुए कार्य भी गति में आएंगे। किसी भी तरह की महत्वपूर्ण यात्राओं को स्थगित करना उचित रहेगा, क्योंकि अभी ग्रह स्थिति भी ज्यादा पक्ष में नहीं है। अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। बिजनेस के सब काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आप के खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, जिसका असर आपके व्यावसायिक कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। किसी भी फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी तथा घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। शाम को कोई मनोरंजन का प्रोग्राम भी बन सकता है। वर्तमान वातावरण से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
वृष:
खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। अपने नजदीकी व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी अनुभव होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की भी उचित संभावना बन सकती है। अपनी दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली व्यवस्थित रखें। दूसरों की आलोचना में भागीदार ना बनें, इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं, तथा मामूली सी बात पर मित्रों से टकराव भी होने की आशंका है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में बहुत व्यस्तता रहेगी। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में अपनी पैनी नजर रखें। रुके हुए काम अधिकारियों की मदद से पूरे होंगे। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप ज्यादा रहेगी लेकिन काम समय पर पूरा हो जाएगा। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद रहेंगे, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, इसलिए अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें। नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द आदि जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम व योगा पर अवश्य ध्यान दें।
मिथुन:
सुबह कुछ अस्त-व्यस्त जैसा माहौल रहेगा। अपनी योग्यता से सब व्यवस्थित कर लेंगे और साथ ही अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वार्तालाप अथवा मेल मिलाप के भी अवसर बनेंगे। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। इससे आपके विरोधियों के बीच जलन की भावना आ सकती है। साथ ही अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। कारोबार में किसी भी नई योजना को जल्दबाजी में शुरू ना करें, क्योंकि उचित जानकारी के अभाव में नुकसान भी हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा समय ना दें क्योंकि कोई लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। पारिवारिक वातावरण पर सुख शांति भरा रहेगा, परंतु विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान जरूर रखें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी, परंतु लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज लें। क्योंकि समस्या बढ़ भी सकती है।
कर्क:
कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाने से आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। कुछ लोग आपके प्रति अफवाहें बनाने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु ऐसे लोगों की परवाह ना करें तथा दूरी बनाकर रखें। सिर्फ आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। नए एग्रीमेंट हो सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन बुद्धिमत्ता व विवेक से आप सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध अपयश या बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। कोल्ड कफ की समस्या बढ़ सकती है। अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
सिंह:
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्य प्रणाली से हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। अतः संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज़ लेने से बचें तथा शॉपिंग आदि करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें। किसी से अगर कोई वादा किया है, तो उसे पूरा भी अवश्य करें। आज मनोस्थिति में कुछ विचलित अवस्था रह सकती है। सभी कारोबारी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं, साथ ही अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव लाना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी तथा वाहन से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपना कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा यह और प्रेम संबंधों में भी तब्दील हो सकते हैं। असंतुलित खानपान तथा लापरवाही की वजह से पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
कन्या:
आज किसी सहयोगी की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी, जिससे चिंता मुक्त होकर आपको जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में भी मदद मिलेगी। साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियां में भी कुछ समय जरूर दें। वाहन अथवा प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के लिए अभी परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी कार्यों में ध्यान देना जरूरी है, उत्तम परिणाम पाने के लिए प्रयास भी अधिक करने होंगे। कारोबार में पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने नकारात्मक मुद्दों को नजरअंदाज रखें तथा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। इस समय बिजनेस में निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। ऑफिस में सभी अधिकारियों के बीच आपका प्रभुत्व बना रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर की उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। अत्यधिक कार्यभार का असर आपकी शारीरिक और मानसिक थकान को बढ़ा सकता है। अपनी खानपान की प्रणाली को भी सुधारें। प्राणायाम करना भी इसका उचित समाधान है।
तुला:
आपकी व्यवस्थित कार्य प्रणाली से आज कोई योजना गति में आएगी और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। उनकी कार्य क्षमता तथा प्रतिभा अपना मुकाम हासिल करने में उनकी मदद करेगी। नकारात्मक गतिविधियों में अपना समय ना लगाएं। सकारात्मक बने रहें तथा वर्तमान परिस्थितियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। कटु वाणी पर भी काबू रखना जरूरी है। रुपए पैसों के मामले में सावधानी बरतना जरूरी है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। सिर्फ वर्तमान परिवेश की वजह से कार्यप्रणाली की नीतियों में बदलाव लाना जरूरी है। स्टाफ तथा कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। कोई बेहतरीन ऑर्डर भी मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी, और विवाह के लिए भी विचार होगा। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी उचित जांच करवाएं तथा इलाज लें।
वृश्चिक:
पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय आ गया है। आप थकान और तनाव से राहत पाने के लिए आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। क्रियात्मक और रुचि पूर्ण कामों में भी उत्तम समय गुजरेगा। किसी लापरवाही की वजह से वरिष्ठ लोगों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। आलस और सुस्ती की वजह से आपकी कार्यप्रणाली में मंदी आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज किसी भी तरह का लेनदेन या उधारी वाला काम ना करें। बिजनेस में मन मुताबिक तरीके से काम नहीं होंगे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में अस्त-व्यस्त माहौल रहने की वजह से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। परिवारजनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। युवाओं का विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दोस्ती और अधिक गहरी होगी। थकान और किसी चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
धनु:
व्यवस्थित और सुकून भरा दिन रहेगा। घर अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो आज मसला हल हो सकता है। आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या को लेकर दौड़-धूप की स्थिति रहेगी। परंतु आपके प्रयासों के सार्थक परिणाम भी मिलेंगे।सावधान रहें, क्योंकि किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको नुकसान पहुंच सकता है। व्यर्थ की उलझनों से दूर ही रहें, तो अच्छा है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। पार्टनरशिप संबंधी कामों में लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवारजनों के साथ शॉपिंग, मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी आपसी नज़दीकियां बढ़ेंगी। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। सर्वाइकल और कंधों के दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यायाम, योगा इसका उचित हल है।
मकर:
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेने से आप किसी भी प्रकार की गलती होने से बच जाएंगे। युवा वर्ग को कोई भी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इसलिए समय व्यर्थ ना करके अपने कार्यों पर फोकस रहें। घर से संबंधित कार्यों में अत्यधिक खर्चे की स्थिति रहेगी। बजट बनाकर चलें। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। किसी भी समस्या को आपसी संवाद के माध्यम से सुलझाना जरूरी है। कारोबार में अनुशासित और व्यवस्थित माहौल बना रहेगा। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय पूर्ववत ही चलते रहेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को मनोनुकूल कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर का वातावरण सफल बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। वर्तमान मौसम और पोल्यूशन से अपना बचाव रखें।
कुंभ:
व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने से आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे और पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी साबित होंगे। अपरिचित लोगों पर भरोसा ना करें, कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुरूप मन मुताबिक परिणाम न मिलने से कुछ निराश होंगे। उनका मनोबल बनाकर रखना अभिभावकों का दायित्व है। कारोबार में नई योजना पर काम होगा। अभी फायदे की ज्यादा उम्मीद न रखें तो अच्छा है। इस समय मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक समय व्यर्थ ना करें। किसी व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। थकान और तनाव का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता तथा मनोबल पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
मीन:
मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करना आपको सफलता देगा। आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार मिल सकता है। युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखकर कोई निर्णय लें। नजदीकी संबंधियों के साथ भी तालमेल मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी रहेगी। कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अन्य व्यवसायियों के साथ कुछ मतभेद जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंध पुनः मधुर बनेंगे। कुछ स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास और अधिक नज़दीकियां लाएगा। इंफेक्शन तथा कफ़, नजला जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

