दावा: ट्रंप ने फिर की भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने की बात, बोले- 250 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी

दावा: ट्रंप ने फिर की भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने की बात, बोले- 250 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी
Spread the love

वाशिंगटन (RNS)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी और साफ कह दिया था कि अगर युद्ध नहीं रोका, तो अमेरिका उनके साथ व्यापार बंद कर देगा। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध खत्म कर दिया।
फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, मैंने उनसे कहा कि अगर आप ऐसा करते रहेंगे, तो आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे और खूब पैसा नहीं कमा पाएंगे। और मैं आप दोनों पर 250 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाऊंगा, जिससे आप कोई भी व्यापार नहीं कर पाएंगे। इसके बाद वे बहुत नाराज हो गए, बहुत गुस्सा हुए और उन्होंने गोलीबारी बंद कर दी और युद्ध खत्म हो गया।
ये पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने इस तरह का दावा किया है। वे पहले भी कई बार युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं।
हालांकि, भारत का कहना है कि इस फैसले में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।
भारत के मुताबिक, युद्ध रोकने पर सहमति तब बनी, जब पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने संपर्क किया और अपने भारतीय समकक्ष से कार्रवाई रोकने की मांग की।

Parvatanchal