ऑपरेशन प्रहार: अवैध चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: अवैध चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
Spread the love

पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इमलीखेड़ा स्थित सैनी पार्क के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान फारूक निवासी वार्ड नंबर एक, पिरान कलियर के रूप में हुई।
इसी दौरान धनौरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्य युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से भी अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सामील निवासी मुस्तफाबाद पदार्थ, थाना पथरी के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अजब सिंह, शाह आलम, विकास त्यागी और धर्मेंद्र शामिल रहे।

Parvatanchal