दुखद: बुआखाल हाईवे हुए हादसे के चार दिन बाद भी लापता ऋषभ रावत का नहीं मिल पाया सुराग

दुखद: बुआखाल हाईवे हुए हादसे के चार दिन बाद भी लापता ऋषभ रावत का नहीं मिल पाया सुराग
Spread the love

बीरोंखाल(RNS)। बुआखाल हाईवे पर मंगलवार शाम हुए बाइक हादसे के चार दिन बाद भी ऋषभ रावत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दुर्घटना के बाद ऋषभ के पूर्वी नयार नदी में बहने की आशंका है। पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर लगातार नदी में सर्च अभियान चला रहे हैं।
थाना प्रभारी थलीसैंण रविंद्र नेगी के अनुसार, गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त बाइक पूर्वी नयार नदी में मिल गई थी, लेकिन ऋषभ का अब तक पता नहीं चल सका है। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है। टीमों ने नदी के संभावित स्थानों पर खोजबीन तेज कर दी है। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

Parvatanchal