अवसाद: रिटायर्ड फौजी ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर ले ली अपनी जान, नशा करने का था आदी

अवसाद: रिटायर्ड फौजी ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर ले ली अपनी जान, नशा करने का था आदी
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   कंपनी गार्डन मसूरी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति ने किराए के मकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मसूरी पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को  भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत द्वारा कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना दी गई कि उनके 41 वर्षीय साले नवांग त्सेरिंग पुत्र लोबसांग निवासी कंपनी गार्डन मसूरी ने अपने किराए के मकान के बाहर फांसी लगा ली । सूचना पर रात्रि अधिकारी एवं चीता मोबाइल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी लगाकर लटका हुआ पाया गया। परिजनों की सहायता से नवांग को नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवांग जगपाल गुसाई के मकान में किराए पर रहता था तथा लगभग 3 वर्ष पूर्व सेना (टूटू आर्मी) से सेवानिवृत्त होकर आया था। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल पुत्र स्वर्गीय लापा श्रंग, निवासी कंपनी गार्डन, मसूरी एवं जीजा भारत सिंह रावत द्वारा बताया गया कि नवांग नशे का आदी था और पूर्व में भी उसके द्वारा 2 बार आत्महत्या का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर जांच के लिए सूचित किया गया। मौके पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई। शव को सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Parvatanchal