बड़ी खबर: भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम पर सहमत

बड़ी खबर: भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम पर सहमत
Spread the love

दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15.35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज शाम पांच बजे से संघर्षविराम लागू कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। पाक डीजीएमओ ने बातचीत की पहल की। जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया पर ऐसी खबर भी चल रही हा कि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी अपने एक्स हैंडल पर दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमत होने की बात साझा की है।

Parvatanchal