संदिग्ध: ढाबा संचालक ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध: ढाबा संचालक ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

नैनीताल। जिले के रामनगर के ढिकुली में  25 साल के रेस्टोरेंट संचालक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ढिकुली में 25 साल के मोहित पांडे की लाश भी उसी के कमरे में मिली। मोहित का ढाबा है। मोहित  मूल रूप से मंगोली नैनीताल का रहने वाला था और अपने भाई दीपू के साथ ढाबा चलाता था। शनिवार सुबह जब भाई दीपू ने ढाबे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दीपू ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर मोहित का लाश पड़ी थी।
दीपू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Parvatanchal