शिकंजा: कार में तमंचा-कारतूस के साथ घूम रहा था चालक, चेकिंग में पुलिस ने धर दबोचा

शिकंजा: कार में तमंचा-कारतूस के साथ घूम रहा था चालक, चेकिंग में पुलिस ने धर दबोचा
Spread the love

विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार रात कुल्हाल विद्युत गृह के पास चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने चालक से हथियार का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया कि आरोपी मोनिश (19) पुत्र जब्बार अली निवासी वार्ड नंबर-चार, कुंजा मद्रालियो, सिरमौर हिमाचल प्रदेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौकिया तौर पर और अपने दोस्तों को दिखाने के लिए तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस अब बरामद अवैध तमंचे के स्रोत की जांच में जुटी हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Parvatanchal