बड़ी ख़बर: भगवानपुर में विधायक ममता राकेश के बेटे समेत 60 लोगों के खिलाफ दर्ज़ हुआ

बड़ी ख़बर: भगवानपुर में विधायक ममता राकेश के बेटे समेत 60 लोगों के खिलाफ दर्ज़ हुआ
Spread the love

 

भगवानपुर(RNS)। करौंदी स्थित आरोग्यं अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट और हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगवानपुर विधायक ममता राकेश के पुत्र समेत करीब 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भगवानपुर इंस्पेक्टर रितेश साह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार अस्पताल परिसर में हुए विवाद और मारपीट की घटना से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना के दौरान अस्पताल में काफी हंगामा होने की बात सामने आई है। पुलिस अब घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मुकदमे में नामजद और अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Parvatanchal