धोखाधड़ी: शेयर मार्केट में मुनाफे का सपना दिखाकर कर्मचारी से 1.45 करोड़ की ठगी

धोखाधड़ी: शेयर मार्केट में मुनाफे का सपना दिखाकर कर्मचारी से 1.45 करोड़ की ठगी
Spread the love

 

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में ऑनलाइन शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का सपना दिखाकर फार्मा कंपनी के एक कर्मचारी से 1.45 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार ग्रीन निवासी नीरज कुमार सिडकुल स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में फेसबुक पर शेयर बाजार निवेश संबंधी विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने लिंक पर संपर्क किया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर विशेष शेयर और आईपीओ में निवेश के नाम पर झांसा दिया गया। आरोपितों ने खुद को प्रतिष्ठित निवेश सलाहकार बताकर नियो कोट प्रो नामक ऐप डाउनलोड करवाया और भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। शुरुआत में ऐप पर निवेश राशि और लाभ बढ़ता दिखाया गया, जिससे विश्वास बढ़ा। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में लगातार बड़ी धनराशि ट्रांसफर करवाई गई। कुल मिलाकर पीड़ित से 1 करोड़ 45 लाख 800 रुपये जमा करवा लिए गए, जब पीड़ित ने निकासी का प्रयास किया गया तो खाते से धनराशि निकालना संभव नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की। एसओ अजय शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal