धोखाधड़ी: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से हो गई 2.62 लाख रुपए की साइबर ठगी

धोखाधड़ी: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से हो गई 2.62 लाख रुपए की साइबर ठगी
Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर निवासी एक महिला वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने पीड़िता को झांसे में लेकर 2.62 लाख रुपये ठग लिए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मणपुर, विकासनगर निवासी शिवानी कौशिक पत्नी अभिनय कौशिक ने पुलिस को दी तहरीर दी है। बताया कि 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगों ने उन्हें टास्क पूरा करने का झांसा दिया। शुरुआत में ठगों ने उनसे 3000 और 2000 जमा कराए। इसके बाद बेहतर रिटर्न का लालच देकर 17000 और 50000 जमा करवाए।पीड़िताके अनुसार, बाद में ठगों ने यह कहकर 80000 और जमा करा लिए कि टास्क पूरा करने में गलती हुई है। इसके बाद स्कोर 88 है, 100 होने पर ही विदड्रॉल होगा का बहाना बनाकर 1.20 लाख और जमा करा लिए। इतनी राशि जमा करने के बाद भी न तो पैसा वापस किया गया और न ही कथित कमाई का भुगतान मिला। उल्टा ठगों ने फिर 1.20 लाख की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। बताया कि उसके साथ कुल 261798 की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal