दुखद: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और बेटी घायल के मामले में मुकदमा

दुखद: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और बेटी घायल के मामले में मुकदमा
Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दुघर्टना में पत्नी और बेटी घायल है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सराय निवासी रशीद पुत्र आसिफ ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसका भाई मुनीर अपनी पत्नी इकरा और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से श्यामपुर मय्यत में जा रहे थे। कांगड़ी गांव पुल के पास तेज रफ्तार नीले रंग की बलेनो कार ने मुनीर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुनीर, इकरा और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुनीर को मृत घोषित कर दिया। इकरा और बेटी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। वहीं एसओ श्यामपुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Parvatanchal