दबंगई: मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री व मजदूर से मारपीट, बाइक व फोन भी छीने

दबंगई: मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री व मजदूर से मारपीट, बाइक व फोन भी छीने
Spread the love

काशीपुर(आरएनएस)।  मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों पर दो युवकों के साथ मारपीट करने, उनका मोबाइल और बाइक छीनने का आरोप लगा है। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। छलित नेता अनिल वाल्मीकि के साथ कोतवाली पहुंचे राजीव कॉलोनी निवासी राजू और गिल चैक ने बताया कि वे पिछले करीब एक साल से गांव बाजपुर निवासी के साथ राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं। आरोप है कि पूर्व में भी ठेकेदार द्वारा उनकी करीब 10 दिहाड़ी रोक रखी थी। बीती 12 जुलाई को आरोपी ने उन्हें फोन कर हरिपुरा हरसान में राज मिस्त्री के काम के बहाने बुलाया, लेकिन वहां ले जाकर उनसे राजमिस्त्री के बजाय लेबर का काम करवाया। आरोप है कि जब उन्होंने काम खत्म होने पर अपनी मेहनत की पूरी मजदूरी मांगी, तो आरोपी ने उन्हें महज 500 रुपये थमा दिए। ज्यादा मेहनत का हवाला देकर पूरे पैसे मांगने पर ठेकेदार ने अपने पुत्र व उसके तीन चार साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और मोबाइल फोन और बाइक भी छीन लिया।

Parvatanchal