आतंक : राह चलते युवक पर टूट पड़ा बंदरों का झुंड, घायल हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

आतंक : राह चलते युवक पर टूट पड़ा बंदरों का झुंड, घायल हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती
Spread the love

 

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बंदरों का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। बंदर आम आदमी के लिए समस्याओं का कारण बनते जा रहे है। जिसपर प्रशासन कोई गौर करने को तैयार नही है।
बहत्तर सीढ़ी आस्था पथ पर बंदरों के झुंड में एक युवक पर हमला कर दिया। युवक को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस दौरान फिसलने से उसका एक हाथ भी फैक्चर हो गया। बुधवार की सुबह गंगा नगर निवासी एक युवक संजय पयाल बहत्तर सीढ़ी स्थित आस्था पथ पर पंहुचा था। वहां बंदरों ने झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में युवक के हाथ,पैर, चेहरे और सिर पर चोट भी आई है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Parvatanchal