दहशत: जंगल में बकरियां चराने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, घायल हाई सेंटर को रेफर

दहशत: जंगल में बकरियां चराने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, घायल हाई सेंटर को रेफर
Spread the love

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  कफनौल गांव के जंगल में बकरियां चराने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में गए दूसरे व्यक्ति के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। उन्हें हेली एंबुलेंस की मदद से दून ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, कफनौल गांव निवासी रणवीर सिंह कफोला (50) बकरियों को लेकर गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। साथ गए दूसरे व्यक्ति के शोर मचाने पर भालू भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण जंगल पहुंचे और घायल रणवीर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनौल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रशासन से हेली एंबुलेंस की मांग की गई। इसके बाद घायल को कफनौल से करीब आठ किलोमीटर दूर धारी कलोगी से एयरलिफ्ट कर हेली एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मुंगरसंती रेंज विवेक चौहान टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के उपचार से संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal