अफ़रा तफ़री : जंगल से निकलकर सड़क पर आ धमका हाथी, दहशत के साथ ही आवाजाही हुई बाधित

अफ़रा तफ़री : जंगल से निकलकर सड़क पर आ धमका हाथी, दहशत के साथ ही आवाजाही हुई बाधित
Spread the love

हरिद्वार।  हरिद्वार के इक्कड़ कलां गांव के पास गुरुवार को जंगल से निकलकर एक हाथी सड़क पर घूमने लगा। हाथी के सड़क पर आने के बाद क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों ने अपने वाहन धीमे कर दिए। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात का संचालन बाधित हो गया। हाथी के जंगल लौटने पर यातायात सुचारु हुआ। गुरुवार को सड़क पर घूमते हाथी को देखने के लिए मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर खड़े लोगों और हाथी के साथ कोई घटना नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथी को सड़क पर घूमते हुए अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। हालांकि कुछ देर सड़क पर घूमने के बाद हाथी सड़क के दूसरे किनारे पहुंच कर जंगल की तरफ बढ़ गया। हाथी के गुजरने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही चालू हो सकी। इसके बाद हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि सराय, इक्कड़ कलां क्षेत्र में जंगली हाथी आने की सूचना नहीं मिली है। वायरल वीडियो कब का है। इसकी जांच कराई जा रही है। हाथियों को आबादी में घुसने से रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। बताया कि वन विभाग लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। लोगों से जंगली जानवरों के नजदीक नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील है।

Parvatanchal