कामयाबी: चोरी की दो बाइकों के साथ युवक दबोचा, दूसरा कच्ची शराब के साथ पकड़ा 

कामयाबी: चोरी की दो बाइकों के साथ युवक दबोचा, दूसरा कच्ची शराब के साथ पकड़ा 
Spread the love

 

रुड़की।  पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक और अन्य बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस बुधवार की रात खेलपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोक लिया और उससे दस्तावेज मांगे। लेकिन युवक कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि बाइक चोरी की है।

वहीं , पुलिस ने एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। बुधवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि नरेंद्र कुमार निवासी अकबरपुर ढाढ़ेकी, मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है

Parvatanchal