शिकंजा: ऑपरेशन प्रहार के तहत 17 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

शिकंजा: ऑपरेशन प्रहार के तहत 17 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

अल्मोड़ा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 17.480 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 4.37 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने कठपतिया तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके04-एजी-5474 पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पिट्ठू बैग और कट्टे में कुल 17.480 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल, निवासी टेड़ा, थाना रामनगर जिला नैनीताल तथा गौरव, निवासी रिवाली रणथमवल, थाना सल्ट शामिल हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल आरिफ हुसैन, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह मनराल शामिल रहे।

Parvatanchal