तबाही: महाराष्ट्र के पातालगंगा नदी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, कलेक्टर ने जारी की सख्त चेतावनी

तबाही: महाराष्ट्र के पातालगंगा नदी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, कलेक्टर ने जारी की सख्त चेतावनी
Spread the love

रायगढ़ (आरएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग होने के साथ ही डर के साये में जी रहा है. रायगढ़ में भारी बारिश के कारण पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से करीब 3,000 भरे और खाली गैस सिलेंडर नदी में बह गए. वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उन्हें नदी में गैस सिलेंडर दिखाई दें तो प्रशासन को सूचना दें.
देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है.
रायगढ़ के पनवेल में भारी बारिश के कारण बॉटलिंग प्लांट में पानी भरने से करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. घटना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की है.
लगातार हो रही कई दिनों से बारिश के कारण प्लांट परिसर में अचानक भारी जलभराव हो गया और पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया. प्लांट में कतार से रखे करीब 3,000 गैस सिलेंडर पानी का बहाव तेज के कारण सीधे पास ही बहने वाली पातालगंगा नदी में पहुंच गए.
जानकारी के अनुसार, सिलेंडरों में कुछ गैस से पूरी तरह भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली भी हैं. नदी में बहते हुए सिलेंडरों स्थानीय ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया है. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Parvatanchal