ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 15 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई  

ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 15 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई  
Spread the love

रुड़की (RNS)। ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को हिदायत दी कि दोबारा सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नशा तस्कर गिरफ्तार
दूसरी घटना में उपनिरीक्षक मंसूर अली टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। नगला इमरती फ्लाईओवर सर्विस रोड पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 20.40 ग्राम स्मैक, 25 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मोईन निवासी ग्राम पीरपुरा बताया। बताया कि वह स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Parvatanchal