बेख़ौफ़: मसूरी में दिल्ली की कार में युवक ने लहराई नकली पिस्टल, पुलिस ने कर दिया चालान

बेख़ौफ़: मसूरी में दिल्ली की कार में युवक ने लहराई नकली पिस्टल, पुलिस ने कर दिया चालान
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी में कार में नकली पिस्टल लहराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया। मसूरी पुलिस ने नकली पिस्टल, लाइटर जब्त कर कार का चालान किया। मसूरी पुलिस की ओर से हुड़दंगियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा टिहरी बाई पास मसूरी धनोल्टी रोड पर सूचना के आधार पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मसूरी मेंएक मेंमौजूद व्यक्ति द्वारा वीडियो में पिस्टल व लाइटर लहराया जा रहा है। इसकी वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने एक वाहन यूपी 14डीआर 1000 को रोक कर चेक किया । उक्त वाहन को चालक विक्की गर्ग निवासी गाजियाबाद चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। वाहन में बैठे युवक के रिश्तेदार के द्वारा नकली पिस्टल, गैस लाइटर को लहराया गया जिसका किसी गाड़ी वाले ने वीडियो बना लिया था। वाहन में चैक करने पर नकली पिस्टल, गैस लाइटर बरामद किया गया। वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम में चालानी कार्रवाई की गई। नकली पिस्टल, गैस लाइटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर चौहान ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से खिलवाड़, हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि चालक यातायात नियमों का पालन करें। किसी प्रकार से कोई प्रदर्शन हुडदंग अवैध उपकरण अथवा प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग न करें।

Parvatanchal