ब्रेकिंग न्यूज: वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

ब्रेकिंग न्यूज: वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
Spread the love
देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के शिमला बाइपास स्थित भुड्डी गांव में देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वकील साहिल की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।  सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान और टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि साहिल अपने घर पर थे, तभी अचानक हमलावरों ने घर में घुसकर  गोली चला दी। गोली लगते ही साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Parvatanchal