सनसनी:  रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया विशाल अजगर, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

सनसनी:  रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया विशाल अजगर, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी
Spread the love

ऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। शुक्रवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखाई दिया, जिसे देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

Parvatanchal