सनसनी: थानों मार्ग में युवती का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी
देहरादून। थानों में सौड़ा सरोली मार्ग में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। मृतका के बारे में पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतका की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थानों रोड में एक युवती का शव मिला। सूचना मिलने पर रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतका के सिर पर चोट के निशान मिले हैं जिसको देखकर प्रतीत होता है की उसकी हत्या की गई हो। युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंके जाने की आशंका है।
मृतका की उम्र 25 से 30 साल के बीच में होना बताया जा रहा है। वही पुलिस आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी हुई है।

