शर्मनाक : पहले दोस्ती कर किशोरी को फंसाया, फिर कर दिया दुष्कर्म

शर्मनाक : पहले दोस्ती कर किशोरी को फंसाया, फिर कर दिया दुष्कर्म
Spread the love

 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लायी पुलिस

देहरादून। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत विहार निवासी किशोरी ने बसंत विहार थाने में 26 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दोस्ती सीमाद्वार  निवासी प्रांजल नामक लड़के के साथ हुई। एक अक्टूबर को प्रांजल द्वारा अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। उसके पश्चात अक्सर उसको अपने साथ लेकर जाने की कोशिश करने लगा। उसके द्वारा ना जाने पर उसे धमकी देने लगा।  धमकी देने  में प्रांजल की मां भी प्रांजल का साथ देती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा आरोपी के मोबाइल को सर्विसलांस में लगाकर लोकेशन मिलने पर आरोपी को उसके मामा संजय वर्मा के घर मयूर विहार फेस 03 दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। यहां लाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal