शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार,10 सितंबर 2023

मेष –
दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है, लेकिन अंत में परिणाम बेहतर ही हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी तथा विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गैर कानूनी कार्यों का सहारा ना लें। आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका आलस और लापरवाही होते हैं। अपने इन अवगुणों पर सुधार करें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल को खराब कर सकता है। व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी जो आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होंगी। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा मधुर यादें भी ताजा होंगी। सर्वाइकल तथा जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
वृष –
आज दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही शुभ हो रही हैं। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। धन से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इस वजह से आप भारी नुकसान कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें। कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा प्रबंधन बना रहेगा। दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर हो सकता है। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। मौसम के विपरीत प्रभाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है।
मिथुन –
आज घर की मरम्मत या देखरेख संबंधी कार्यों में दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसले लें। आध्यात्म और धर्म कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी और जीवन से जुड़ी किसी उलझन का भी समाधान मिलेगा। किसी के साथ भी वार्तालाप करते समय ज्यादा ईगो दिखाना ठीक नहीं है। लेनदेन संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखें। अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा से न चूकें। मामा पक्ष से संबंध खराब न होने दें। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी परंतु उनका शुभ प्रतिफल भी शीघ्र ही धन के रूप में मिलने वाला है। आज ज्यादातर समय घर से बाहर के काम करने में बीतेगा। किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम में ध्यान ना दें। किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी, जो संबंधों में और अधिक नजदीकियां भी बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग के मामले में समय सुखद है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
कर्क –
किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। पैसों का मैनेजमेंट रखें, तो आपको फायदा हो सकता है। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी चिंता और तनाव से भी आज कुछ राहत मिलेगी। फालतू खर्चों पर अंकुश लगाएं। कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब और रुकावट के कारण मूड कुछ खराब रह सकता है। मित्रों तथा संबंधियों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। पार्टनरशिप संबंधी कोई योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। अपने किसी भी व्यावसायिक समस्या को अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से शेयर करना उचित रहेगा और समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। घर में सुखद और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। डाइजेशन सिस्टम कमजोर रहने की वजह से सुस्ती रहेगी। इस समय खानपान के प्रति बहुत ही सजग रहना जरूरी है।
सिंह –
आज का दिन मौजमस्ती तथा अपने मन अनुकूल कार्य में व्यतीत करने का प्रयास रहेगा। इससे आपको रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे। ध्यान रखें कि भाइयों के साथ पैतृक अथवा आपसी मामलों को लेकर कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है। कारोबार में अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। ध्यान रखें कि व्यावसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। वर्तमान मौसम के प्रभाव से अपना बचाव करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।
कन्या –
आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को और अधिक बल प्रदान कर रही हैं। कोई सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की भी किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। अपने कार्य खुद ही करें तथा निवेश संबंधी गतिविधियों में भी जल्दबाजी न करें। दूसरों के हस्तक्षेप की वजह से आपको किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक वातावरण पर भी पड़ेगा। अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें, साथ ही अपने जनसंपर्क को भी मजबूत करने में कुछ समय व्यतीत करें। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आपको उसका कुछ हिस्सा मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे तथा परिवार में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। मित्रों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। गैस व कब्ज जैसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान को एकदम व्यवस्थित रखें।
तुला –
अपने कर्म पर विश्वास रखने तथा जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्यपूर्ण तरीके से कार्यों को अंजाम देना आपके कार्यों को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा। कोई भी निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। काल्पनिक बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास रखें। वरना दूसरों की बातों में आकर बड़ा नुकसान भी हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में अच्छी डील होगी। आज किसी भी तरह की उधारी या लोन संबंधी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई भी नया निर्णय लेते समय अपने आवेश और भावनाओं पर काबू रखने से किसी उलझन से बच सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी व्यतीत करें। इससे मन प्रसन्न रहेगा और संबंधों में भी मधुरता आएगी। शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। व्यायाम पर पूरा ध्यान दें। मेडिटेशन भी करना जरूरी है।
वृश्चिक –
आज का दिन कोई शुभ अवसर प्रदान करने वाला है। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। शुभचिंतकों का भी भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रहे। व्यावसायिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए समय और ऊर्जा का प्रतिबंधन करने की जरूरत है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। दूरदराज के पार्टियों के संपर्क में रहने से उचित प्रबंध हासिल होंगे। युवाओं को करियर से संबंधित कोई सुअवसर मिलेगा । जीवन साथी के साथ हंसी खुशी के पल व्यतीत होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
धनु –
आज आपको अपनी योग्यता व क्षमता को दूसरों के समक्ष जाहिर करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर गंभीर रहे। निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती है। विद्यार्थी आलस और मौजमस्ती में अपना समय नष्ट ना करें तथा पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। किसी भी तरह की उधारी करना मुश्किल में डाल देगा। व्यवसाय में मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां उठ सकती हैं, परंतु आप की गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना परेशानियों से निकाल देगा। इस समय व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी और इनकम भी बढ़ेगी। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है, परंतु आपकी सूझबूझ द्वारा सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें। गैस व पेट दर्द जैसी समस्या की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
मकर –
समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से निश्चित ही आपको कोई सकारात्मक परिणाम हासिल होगा तथा आपका सकारात्मक व्यक्तित्व आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेंगे। उस पर मनन भी करेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से सभी गतिविधियों को व्यवस्थित करना मुश्किल हो जाएगा। घर की समस्याओं को सुधारने में परिवारजनों का सहयोग अवश्य लें। विद्यार्थी वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति की संगति से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इस कारण आपकी पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। कारोबारी गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट वगैरह प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं की अपेक्षा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। युवाओं को किसी अनुभवी की मदद से अपने करियर को लेकर कोई नयी दिशा मिलेगी। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए मौसम के अनुकूल आहार-विहार और दिनचर्या रखना जरूरी है।
कुंभ –
कोई भी विवादित मामला आज बातचीत के माध्यम से सुलझ जाएगा। धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे तथा आप अपने रचनात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय व्यतीत करके प्रफुल्लित होंगे। मन में उठे नकारात्मक विचारों पर काबू रखें वरना आपकी मनोस्थिति प्रभावित हो सकती है। बच्चों की अत्यधिक खर्चीली प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना जरूरी है। भावुकता की बजाए व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें वरना लोग आप का गलत फायदा उठा सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील करना हो तो अत्यधिक मुनाफे की उम्मीद ना करें और पेपर्स आदि की भी अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
मीन –
आज घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं, लेकिन इसका परिणाम सुखद ही हासिल होगा। अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। ध्यान रखें कि आज आपकी ही कोई गलती आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें वरना आप धोखा खा जाएंगे। घर में किसी संबंधी के आगमन से आपका कोई व्यक्तिगत कार्य अधूरा रह सकता है। बिजनेस में कोई निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायक रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्यप्रणाली पर असर आ सकता है। वर्किंग महिलाओं को अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों में मधुरता लाएगा तथा पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा की स्थिति रहेगी। कुछ समय योगा और मेडिटेशन करना उचित रहेगा। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी रहें।

