संकट: एक महीने से पति का पता न चलने से महिला परेशान, पुलिस से लगाई खोजने की गुहार

संकट: एक महीने से पति का पता न चलने से महिला परेशान, पुलिस से लगाई खोजने की गुहार
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग।  बीते एक महीने से भी अधिक समय से गोवा से चले पति का कोई पता न चल पाने से महिला परेशान है। अगस्त्यमुनि थाने के बाद अब महिला ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में भी पुलिस से गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि 13 जून को उसका पति गोवा से चले थे किंतु वह आज तक भी घर नहीं पहुंचे हैं, जबकि उनसे सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा है। जनपद के सौडी अगस्त्यमुनि की शालनी कंडारी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 13 जून को उनके पति प्रमोद सिंह कंडारी गोवा से गांव के लिए चले थे। उनकी 14 जून को पति से बात हुई थी, किंतु इसके बाद कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। पति गोवा में होटल में नौकरी करते थे। उन्होंने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी भी है जिससे घर में सभी परेशान हैं। बताया कि पति 7 साल से गोवा में काम करते थे। उन्होंने पुलिस से शीघ्र पति की खोजबीन करने की मांग की है। इधर, कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि उन्होंने महिला से होटल मालिक के साथ ही होटल में नौकरी करने वाले कुछ लोगों के नम्बर लिए हैं जिससे सम्पर्क करते हुए जानकारी ली जाएगी। साथ ही पुलिस द्वारा खोजबीन करने का प्रयास किया जाएगा।

Parvatanchal