शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 18 मई 2024

मेषः
नया कार्य शुरू करने या निवेश करने से पहले उचित जानकारी लें। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार दिखेगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। युवा व्यर्थ की गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे। व्यस्तता की वजह से आप व्यवसाय में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे, इसलिए कोई परिवर्तन करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग किसी को अपने कार्यों की जानकारी न दें।गोपनीयता बनाकर रखना जरूरी है। परिवार से संबंधित परेशानी आपसी विचार विमर्श से हल होगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर योजनाएं बनेंगी। त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। परंपरागत इलाज को महत्व दें।
वृषः
घर में वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा। कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी और खुशी भरा वातावरण रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आय की स्थिति भी बेहतर होने से दिक्कत नहीं होगी। किसी के साथ व्यर्थ वाद-विवाद की स्थिति में न पड़ें। आज निवेश से बचें। इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे, जिससे अधिकारियों के बीच उनकी सराहना भी होगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग और एक-दूसरे के लिए समर्पण की भावना घर के वातावरण को खुशहाल बनाकर रखेगी। लव पार्टनर से मुलाकात के अवसर बनेंगे। कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें और कुछ समय प्रकृति के साथ व्यतीत करें।
मिथुनः
परिवर्तनशील ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर है। अपने महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा जरूर करें। विशेष निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में उलझने से आपके कुछ खास कार्य अधूरे रह सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने किसी सब्जेक्ट की समझ न होने से तनाव रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखें और स्टाफ पर भी नजर रखना जरूरी है। अपने महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल्स को व्यवस्थित रखें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से आपको कोई अथॉरिटी मिल सकती है। छोटी-मोटी पारिवारिक बातों को नजरअंदाज करने से घर में उत्तम व्यवस्था बनी रहेगी। किसी प्रिय मित्र से बात होगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। समस्याओं को धैर्य और शांति से सुलझाएं। शारीरिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें।
कर्कः
आज कोई ऐसा काम हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद छोड़ दी थी। किसी पारिवारिक सदस्य या संतान उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी समाज सुधारक का सानिध्य आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। व्यावसायिक उथल-पुथल और आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। इस समय किसी पर भी ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। व्यवसाय में नए कार्य करने का रिस्क न लें। ये समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ ठोस निर्णय लेंगे। नौकरी में आपके कार्यों की अधिकारियों द्वारा सराहना की जाएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों के कारण घर में तनाव की स्थिति रह सकती है। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी चीजों पर भी ध्यान देना होगा। अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहें और स्वस्थ रहें।
सिंहः
प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ में मुलाकात के अवसर न चुकें, क्योंकि ये संपर्क आपको नए अवसर प्रदान करेगा। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति संबंधी कोई काम पूरा हो सकता है। ध्यान रखें कि ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है। इसलिए सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियां संभल जाएंगी। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को करते जाएं। समय उपलब्धियों वाला है, इसका सदुपयोग करें। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक संबंध में मधुरता रहेगी। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
कन्याः
समय अनुकूल है। आज सकारात्मक स्थितियां बनेंगी। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। कभी-कभी आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके परिवार में परेशानियां उत्पन्न देते हैं। माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। इस समय प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी निर्णय न लें। व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में बदलाव करने की आवश्यकता है। कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों की तरक्की के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से संबंध मधुर बनाकर रखें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलना-जुलना होगा, तनाव कम होगा। पारिवारिक नजदीकियां रहेंगी। लव पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बदलते मौसम में लापरवाही बिल्कुल न करें। समय पर अपना चेकअप करवाते रहें। सावधानी आपको तंदुरुस्त रखेगी।
तुलाः
आज कोई निर्णय लेना हो तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों पर अधिक भरोसा करें। इससे आपके कार्य बनेंगे। अगर आप अपने व्यवसाय स्थल के पास घर संबंधी प्रॉपर्टी देख रहे हैं तो इस पर गंभीरता से विचार करें, ये प्रॉपर्टी आपके लिए फलदाई रहेगी। निकट संबंधियों के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव की स्थिति रह सकती है। नए निवेश को फिलहाल टाल दें, क्योंकि धन संबंधी नुकसानदायक स्थितियां बन रही हैं। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। इस समय अपने काम पर बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ मेल-मिलाप जैसा प्रोग्राम बन सकता है। आर्थराइटिस से परेशान व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
वृश्चिकः
आपके घर और व्यवसाय में सामंजस्य बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है। जो कि लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में मजबूती आएगी। सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास न करके अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो उससे संबंधित कार्रवाई करना जरूरी है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर हो सकता है। हिम्मत बनाए रखें, जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल होने वाली हैं। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी। तनाव के कारण डायबिटीज और बीपी संबंधी परेशानी हो सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं और उचित इलाज लें।
धनुः
अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य में रहने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उनका मान-सम्मान बनाए रखें। अपने जीवन में आ रहे बदलाव को स्वीकारें। ये बदलाव आपके लिए बेहतर साबित होंगे। व्यवहार में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग से आपसी संबंधों में कटुता आ सकती है। आज ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है कि दूसरों की सलाह की बजाय खुद पर ही भरोसा करना फायदेमंद रहेगा। अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन करें। इस समय अपने व्यवसाय के लिए और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। सरकारी सेवारत लोगों को पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आ सकती हैं। वर्तमान मौसम में लापरवाही करना उचित नहीं है। वातावरण के अनुसार अपना आहार रखें।
मकरः
अनुभवी और खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। अपनी सूझबूझ और कार्य क्षमता से परिस्थितियां अनुकूल कर लेंगे। इस समय सोच-समझकर किया गया फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा। व्यर्थ की गतिविधियों और मौज-मस्ती में अपना समय नष्ट न करें। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसाय में अपनी सूझबूझ और समझदारी से मुश्किल समस्या का हल मिलेगा। साझेदारी से संबंधित कार्यों में तनाव हो सकता है, इसलिए पारदर्शिता रखना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
कुंभः
कुछ समय समाज सेवी संस्था या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको शांति मिलेगी और मान सम्मान भी बढ़ेगा। रुके काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपने बजट का ध्यान दें। अभी लाभ की अपेक्षा व्यय की संभावनाएं ज्यादा बन रही हैं। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। गुस्से और वाद-विवाद की अपेक्षा शांति से मामला निपटाने की कोशिश करें। मार्केट में आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर नई उपलब्धियां हासिल होंगे, लेकिन इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए राहत और सुकून देने का काम करेगी। आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं।
मीनः
दिनभर चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से शुभ परिणाम भी मिलेंगे। जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा। आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें, कोई काम बनते-बनते बिगड़ भी सकता है। मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय मंदी की स्थिति में रहेंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय और व्यय में समानता रहेगी। सरकारी नौकरी में अपने काम के लिए लापरवाही न बरतें। कोई कंप्लेन हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए परिवार में सलाह-मशवरा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है।

