शिकंजा: 10.79 ग्राम स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने 10.79 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल सहसपुर मनोज नौटियाल ने बताया कि रविवार रात को पुलिस टीम कुरैशी मोहल्ला गली में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जैतून (49) निवासी कुरैशी मोहल्ला बड़ा रामपुर सहसपुर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि जैतून के खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
छह ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
उधर,कोतवाली विकासनगर पुलिस ने छह ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रविवार रात को हाईवे से कुंजा ग्रांट जाने वाली सड़क पर आम के बगीचे के पास चेकिंग के दौरान आशिक अली (35) निवासी कुंजा ग्रांट को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

