विवाद: सिडकुल थाना गेट के सामने मारपीट और हंगामा, लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

विवाद: सिडकुल थाना गेट के सामने मारपीट और हंगामा, लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Spread the love

 

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने आरोपी, शांति भंग करने के आरोप में कोर्ट में पेश

हरिद्वार। सिडकुल थाना गेट के सामने आपस में मारपीट और हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच विवाद हो रहा था और वे मारपीट पर आमादा थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करते रहे।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुदेश कुमार (41) पुत्र फूल सिंह और राकेश कुमार (48) पुत्र पलटू राम, निवासी रावली महदूद, सिडकुल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

 

Parvatanchal