कटौती: कोटद्वार में एक नवंबर को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक बंद रहेगी बिजली की आपूर्ति
कोटद्वार(आरएनएस)। विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े शहर और ग्रामीण अंचल के सभी क्षेत्रों में 1 नवंबर को सुबह 9 से 3 बजे तक छह घंटे बिजली गुल रहेगी। मरम्मत कार्य समय पर पूरा न होने से इसकी अवधि एक से दो घंटे बढ़ाई जा सकती है। उपभोक्ताओं को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया गया है। लालढांग फीडर के साथ ही कोटद्वार के तीनों औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।जशोधरपुर स्थित 132 केवी में दीवाली मेंटेनेंस वर्क के कारण उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने भी विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के क्षेत्र में पड़ने वाले सभी बिजली घरों में बिजली घरों और लाइनों की मरम्मत करने का निर्णय लिया है। 1 नवंबर को छह घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 132 केवी उपकेंद्र जशोधरपुर में अनुरक्षण कार्य के कारण होगी।यूपीसीएल कोटद्वार की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने यह जानकारी दी है। बिजली कटौती सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगी। इससे 132 केवी उपकेंद्र से पोषित समस्त कोटद्वार क्षेत्र प्रभावित होगा। सभी औद्योगिक इकाइयां भी इस दौरान बिजली से वंचित रहेंगी। यह अनुरक्षण कार्य विद्युत लाइनों और उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

