शिकंजा: नानकमत्ता में 35 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

शिकंजा: नानकमत्ता में 35 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। एसओटीएफ कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मझोला बिडौरा गांव में छापेमारी कर 35.08 ग्राम स्मैक के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 960 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने ग्राम बिडौरा निवासी 30 वर्षीय महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को उपनिरीक्षक दीपा अधिकारी के नेतृत्व में एसओटीएफ टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंची। टीम ने घर के बाहर महिला और चार-पांच युवकों को देखा। पुलिस की गाड़ी देखते ही युवक खेतों की ओर भाग गए, लेकिन आरोपी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
75 लीटर कच्ची शराब रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार
दूसरी ओर रुद्रपुर में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली के एसएसआई केसी आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को 75 लीटर कच्ची के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुजिया महोलिया में एक महिला के घर पर छापा मारा। आरोप है कि घर में प्लास्टिक के तीन अलग अलग थैलों में 225 पाउच मिले। इसमें 75 लीटर कच्ची शराब थी। आरोप है कि महिला घर से कच्ची शराब बेचती थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

Parvatanchal