राहत: पिथौरागढ़ में फंसे 4,00 लोगों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
पिथौरागढ़। अतिवृष्टि के कारण फंसे चार सौ लोगों ने एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। घाट क्षेत्र में मार्ग बाधित होने कारण लगभग 4,00 लोग फंस गये थे। सूचना पर उप निरीक्षक राम सिंह बोरा की अगुवाई में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर, टीम ने देखा कि घाट पिथौरागढ़ से दो किलोमीटर ऊपर दिल्ली बैंड के पास सभी यात्री फंसे हुए थे। टीम ने तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, एक बीमार व्यक्ति को बाधित मार्ग से स्ट्रेचर के माध्यम से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए दूसरे वाहन में भेजा गया।

मुख्य मार्ग पर फिर से मलबा आ जाने के कारण यातायात बाधित हो गया था, जिसे जेसीबी की सहायता से शीघ्र ही पुनः चालू किया गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

