शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: रविवार, 15 सितंबर 2024

मेष:
कुछ समय आत्म मनन और आत्म अवलोकन में जरूर लगाएं। इससे आपको बहुत मानसिक शांति महसूस होगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। संतान को उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई व्यक्तिगत समस्या भी सुलझेगी। अपनी व्यक्तिगत मामलों में खुद के निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान में कमी ना आने दें। कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था बेहतर होगी। मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ तालमेल से काम में तेजी आएगी। रिटेल संबंधी बिजनेस ज्यादा फायदे में रहेंगे। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

वृष:
व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आप अपनी क्षमता और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव रहेगा। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलें, तो उसे गंवाए नहीं। फाइनेंस के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और ना ही कोई निर्णय जल्दबाजी में लें। इस समय किसी से ज्यादा मिलना-जुलना भी उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई सौदा आपके हाथ से निकल सकता है। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ विचारों के आदान-प्रदान में भी व्यतीत करें। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा। मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन:
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आपकी आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी संबंधी योजना क्रियान्वित करने का बेहतर समय है। कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल ना गिरने दें। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रखें। व्यवसाय को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस समय निवेश और बैंक के कामों में व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिलेगा। परिवार वालों की मदद से आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन सकती है। मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

कर्क:
मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से आप को आशीर्वाद स्वरुप कोई उपहार मिल सकता है। किसी खास समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा। पेपर वर्क अथवा लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ गलती होने जैसी स्थिति बन सकती है। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें तथा कड़वे बोल ना बोलें। इस समय काम में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश की वजह से डिजिटल गतिविधियों को भी सीखना जरूरी है। नौकरी में लापरवाही से कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा और इससे आपसी संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। अपनी नियमित जांच कराएं तथा आलस्य छोड़कर दवाइयों को भी नियमित रूप से लेते रहें।

सिंह:
दिनचर्या में कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। निवेश संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही इनकी शुरुआत भी होगी। ध्यान रखें, कि गुस्से और जल्दबाजी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ जाएगा इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो नहीं होंगे। नई योजना पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस की तरक्की में प्रभावशाली इंसान की मदद मिलेगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। गलतफहमियां न आने दें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल के अभाव की वजह से घर में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।

कन्या:
घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशनुमा माहौल बनेगा। रुका हुआ निजी काम पूरा हो सकता है। आज उसके संपन्न होने की संभावना है। साथ ही संपर्कों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना आपकी मान-हानि का कारण बनेगा तथा समय भी बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें। बिजनेस में कोशिशों से उपलब्धि मिल सकती है। अपने अथक प्रयास और योग्यता द्वारा अपने कार्यों को उचित तरीके से कर पाएंगे। कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी आपसी तथा पारिवारिक मामलों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। मौसम में बदलाव का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना ध्यान रखें और तुरंत इलाज लें।

तुला:
सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दें। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में किए गए प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। ध्यान रखें, कि दूसरों की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थी भी होना जरूरी है। किसी भी तरह की सौदेबाजी से दूर रहें। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। हालांकि आप बहुत समझदारी से सुलझा भी लेंगे। कोई रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुरता पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को संयमित रखें। बीपी, डायबिटीज जैसी समस्या का नियमित जांच करवाते रहें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

वृश्चिक:
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा अपने कार्यों पर लगा दें। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी गतिविधियों पर अपना पूरा ध्यान लगाएं। कहीं भी मनमुटाव की स्थिति बने, तो धैर्य और संयम बनाकर रखें। जोश और आवेश में आना उचित नहीं है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, कि बजट गड़बड़ा जाएगा। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल-मिलाप ना रखें। कोई व्यावसायिक यात्रा संभव है, जो कि लाभदायक भी रहेगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत द्वारा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि इनके परिणाम आपको धीमी गति से ही मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ कहा-सुनी होने की आशंका है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।

धनु:
आपसी संबंध सुधारने और उसमें खुशियां लाने के लिए अच्छा समय है। अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने से आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। कुछ खास गतिविधि भी होगी। घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी। व्यर्थ के कार्य में भी बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाएगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, वरना आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं। किसी संबंधी के साथ बहस में ना पड़ें। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी। कुछ सकारात्मक गतिविधियां शुरू होंगी। समय अनुसार काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में व्यवस्था कुछ गड़बड़ा सकती है। कर्मचारियों के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर नोकझोंक रहेगी और इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें।

मकर:
किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात आज के लिए लाभदायक साबित होगी। विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों तथा मित्रों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। समय अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते रहें। लापरवाही या आलस से गतिविधियां अधूरी भी रह सकती हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें तथा प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी काम में बिना पढ़े किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल ना करें। बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। पूरी मेहनत से कोशिश करते रहें। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को योग्यता से मेहनताना भी मिल सकता है। पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी। मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें तथा उत्तम दिनचर्या रखें।

कुंभ:
आज आपको अपने किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रुप से भी आपका मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता व आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है। वार्तालाप करते समय अनुचित अथवा कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का भी है। फालतू खर्चा करना उचित नहीं है। विद्यार्थी अपने फ्री समय को ज्ञान अर्जन में उपयोग करें। व्यवसाय संबंधी किसी नए कार्य को क्रियान्वित करने का उचित समय है। कमीशन आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात के अवसर बनेंगे। आपका स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आप को निरोग तथा स्वास्थ्य रखेगी। योगा और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है।

मीन:
किसी विशेष कार्य को लेकर बनाई गई योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी। हालांकि कुछ मुश्किलें भी आएगी, परंतु साथ ही साथ उनके समाधान भी मिल जाएंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। कोई भी विवादित स्थिति बनने पर तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। पुलिस संबंधी कार्यवाही भी होने की आशंका है। पैतृक संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है, तो बहुत ही सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नई व्यावसायिक योजना में निवेश करने का विचार है, तो इस काम को गंभीरता से अंजाम दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार का दबाव बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।

Parvatanchal