धोखाधड़ी: साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से साफ किए 5.29 लाख रुपए, जांच शुरू

धोखाधड़ी: साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से साफ किए 5.29 लाख रुपए, जांच शुरू
Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)।  शहर में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से जांच और रकम वापस दिलाने की मांग की है। एक मामले में फर्जी ट्रैफिक चालान के मैसेज और लिंक के जरिए फंसाने की आशंका जताई गई, जबकि दूसरे में बिना अनुमति बैंक खाते से 1.64 लाख रुपये निकाले हैं।रामपुर रोड मानपुर पश्चिम निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, उनके बैंक खाते से 3.65 लाख रुपये के अनधिकृत यूपीआई ट्रांजेक्शन किया है। शिकायत के अनुसार 21 अक्तूबर की शाम उनके मोबाइल पर ट्रैफिक चालान से संबंधित एक मैसेज आया। जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और चालान का लिंक भेजा गया था। इसके बाद 24 अक्तूबर रात, 27 अक्तूबर की रात और 30 अक्तूबर को अलग-अलग समय पर चालान संबंधी मैसेज-ओटीपी आए। इसके बाद 3.65 लाख रुपये साफ हो गए। दूसरे मामले में हल्द्वानी के व्यक्ति ने कहा, 29 और 30 अक्तूबर को उनके बैंक खाते से बिना अनुमति तीन ट्रांजेक्शन में 1.64 लाख रुपये निकाल लिए हैं। एसएचओ विजय मेहता ने बताया, मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal