परख: दफ़्तर छोड़ कर खेत पर पहुंचे डीएम उदयराज सिंह, क्रॉप कटिंग कर जांची धान की उत्पादकता

परख: दफ़्तर छोड़ कर खेत पर पहुंचे डीएम उदयराज सिंह, क्रॉप कटिंग कर जांची धान की उत्पादकता
Spread the love

 

रुद्रपुर। जनपद में धान की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को राजस्व, कृषि संख्यिकी टीम के साथ ग्राम मटकोटा में किसान रंजय के खेत में पहुॅचकर स्वयं क्रॉप कटिंग की और अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वजन भी तुलवाया। उन्होंने किसान रंजय से बोये गये बीज, फसल उत्पादन हेतु उपयोग में लाये गये उर्वरकों, कीटनाशकों, सिंचाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आकड़े तैयार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि रंजय के खेत के 43.3 वर्ग मीटर में 22 किलो 200 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष सिंह बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक राधे सिंह राणा व लेखपाल सुशील जुनैजा आदि उपस्थित थे।

 

Parvatanchal