शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: रविवार, 22 अक्टूबर 2023

मेष:
आज  का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकता है। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिए। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियां देंगी। बातचीत में संयम बरतें तथा वाद-विवाद से बचें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज किसी का अपमान न करें।

 

वृष:
आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। शत्रु भय रहेगा। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। शाम को किसी रचनात्मक कार्य को लेकर किसी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आज आप किसी बात की बारीकी में जाने के झंझट में न पड़ें। आज नशा से दूर रहें।

 

मिथुन:
आज आपके कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य में ताजग़ी बनी रहेगी। रुका धन वापस आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय निवेश से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। साक्षात्कार से सफलता मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता रहेगी। संतान द्वारा सहयोग होगा। आज आप को प्रियजन से उपहार मिलेगा। विरोधी परेशान करेंगे। आज तनाव से बचें।

 

कर्क:
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती है। पारिवारिक तनाव न लें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज सेहत पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए संभलकर रहें।

 

सिंह:
आज हालात आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायेंगे। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। आज के दिन किसी प्रकार का कर्ज न लें और न ही दें।

 

कन्या:
आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यवसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। मनोबल बढेगा। आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आत्मिक संतोष रहेगा। अपनी परेशानियां उनसे बांटने में हिचकिचाएं नहीं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज वाणी पर सयंम रखें।

 

तुला:
आज मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। आज आप अपने ध्यान के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली बहुत सारी चीजों के साथ एक व्यस्त गति से काम करेंगे, एक लंबे समय से आयोजित महत्वाकांक्षा, आशा या सपने को पूरा करने की एक अलग संभावना है, हालांकि यह आपके विचार की तरह काफी नहीं है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

 

वृश्चिक:
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज किसी बात को लेकर मन में अधीरता रहेगी। बिजनेस में फायदे के योग हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। आपको अधिकारियों से सहयोग और मित्रों से बिजनेस में लाभ मिलेगा। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिनसे आपको फायदा ही होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से बचें। आज कहीं की यात्रा होगी। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। शराब पीने से बचें।

 

धनु:
आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते हैं, और वहां से आपको नयी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी, दिल खुश रहेगा। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। आज पुरानी बातों पर ध्यान न दें।

 

मकर:
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने से आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो, आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। आज अपने खर्च पर ध्यान दें।

 

कुंभ:
आज कहीं से आर्थिक सहायता मिल सकेगी। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है, फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ लें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति के पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज मन की बात दोस्तों से कहने से बचें।

 

मीन:
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ पहुंचेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचें। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। आज गलफहमी को हावी न होने दें।

Parvatanchal