दरिंदे: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करते रहे पिता व प्रेमी, दोनों गिरफ्तार

दरिंदे: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करते रहे पिता व प्रेमी, दोनों गिरफ्तार
Spread the love

गर्भपात की दवा खिलाने से तबियत बिगड़ी तो फूट गया पाप का भांडा

 

हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का पता तब चला जब नाबालिग गर्भवती हो गयी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म करने के बाद 60 वर्षीय पिता ने अपनी करतूत छिपाने के लिए नाबालिग को गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया। आरोपित चार बेटियों का पिता है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी नाबालिग थी। बताया जा रहा है कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित कनखल का रहने वाला है और पेशे से पेंटर हैं। पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग के प्रेमी ने भी नाबालिग की अस्मत से खिलवाड़ किया। आरोपित प्रेमी प्रियांश की मुलाकात लड़की से कुछ साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बारे में घरवालों को भी पता था। आरोपी प्रेमी ने भी पीड़िता का रेप किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

Parvatanchal