दहशत: कुमाऊं के गांवों में गुलदार का आतंक जारी, अब आंगन में बैठे कुत्ते को बना लिया निवाला

दहशत: कुमाऊं के गांवों में गुलदार का आतंक जारी, अब आंगन में बैठे कुत्ते को बना लिया निवाला
Spread the love

 

चम्पावत। लोहाघाट और बाराकोट में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुलदार ने प्रेमनगर क्षेत्र में कुत्ते को अपना निवाला बनाया। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है। लोहाघाट के राइकोट, प्रेमनगर, गलचौड़ा मार्ग में आए दिन गुलदार का दिखना आम बात हो गई। गुलदार के डर से लोग शाम होते ही अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। करीब 16 दिन पहले राइकोट में गुलदार से बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। इसके बाद बाराकोट क्षेत्र के रैघांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल किया। अब पाटन प्रेमनगर में बीती रात गुलदार घर के आंगन में बैठे कुत्ते को उठा ले गया। गांव के ललित, प्रकाश, दिनेश व हरीश सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग को चाहिए कि वह जल्द गुलदार को पकड़े। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए राइकोट क्षेत्र में दो पिंजड़े और चार ट्रेप केमरा लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम रात को भी गश्त कर लोगों को जागरुक कर रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। वहीं काली कुमाऊं वन विभाग के रेंजर आरके जोशी ने बताया कि गुलदार के लिए बरदाखान और रैघांव में ट्रेप केमरे लगाए गए हैं। लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
उधर, नैनीताल जिले में भी गुलदार की धमक से नगारीगाँव के लोग सहमे हुए हैं। शाम होते ही लोग घरों में घुसने को मजबूर है। ग्रामीण विजय कुमार कन्नू, लोशाली, गौरव ने बताया कि हर दिन गाँव में शाम होते ही लोग घरों में घुसने को मजबूर हैं। नगारी गाँव क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दो गुलदार एक साथ दिखने के बाद ग्रामीण डर के जीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि कई बार वन विभाग को सूचना दी गई, विभाग ने गश्त तो कि लेकिन उसका भी कोई फायदा नही हुआ। कहा कुछ दो गुलदार कई बार ग्रामीणों को दिखाई दिए हैं। ऐसे में लोग डर कर जीने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बच्चे शाम होते ही घर के अंदर घुसने को मजबूर हैं।

Parvatanchal