दबंगई: राजधानी में कैनाल रोड पर हुए खूनी संघर्ष में कुल्हाड़ी और रॉड से किया गया हमला

दबंगई: राजधानी में कैनाल रोड पर हुए खूनी संघर्ष में कुल्हाड़ी और रॉड से किया गया हमला
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। कैनाल रोड पर कार सवार हथियारों से लैस हमलावरों ने आधीरात को तांडव मचाया। आरोपियों ने दो युवकों पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला किया। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तूलीप अपार्टमेंट, दो बच्ची रोड निवासी जतिन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह रविवार रात करीब 1:30 बजे अपने दोस्त शुभम के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। कैनाल रोड पर अचानक एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और एक थार कार सवारों ने उनका रास्ता रोक लिया। कारों से यूपीईएस में पढ़ने वाला अमन भाटी, सौरभ त्यागी, अर्पित चौधरी, मनजीत डागर और उनके 10 अन्य अज्ञात साथी उतरे और गाली-गलौज शुरू कर दी।विवाद इतना बढ़ा कि अमन भाटी ने कुल्हाड़ी जैसे तेजधार हथियार से जतिन के सिर पर वार कर दिया। जबकि सौरभ त्यागी ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। अन्य साथियों ने भी दोनों पर हमला किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Parvatanchal