जानलेवा हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
रुड़की(आरएनएस)। लिब्बरहेड़ी के पास हाईवे पर कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात 55 वर्षीय गुलनाज निवासी आजाद नगर, रुड़की अपनी स्कूटी से लिब्बरहेड़ी हाईवे से गुजर रही थी। जैसे ही वह लिब्बरहेड़ी गेट के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुलनाज सड़क पर दूर जा गिरी और उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बाइक से सड़क पर गिरकर महिला की मौत
वहीं दूसरी ओर बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कोई पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्रके सिकरौढ़ा गांव निवासी शमीम मंगलवार की सुबहर अपने पत्नी मेहराज के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह दौड़बसी गांव के पास पहुंचे तो अचानक मेहराज बाइक से सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होता देख आसपास के राहगीर भी मौके पर रुक गए।

