शिकंजा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक दबोचा, घर से था फरार

शिकंजा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक दबोचा, घर से था फरार
Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात धर्मेंद्र निवासी पाड़ली गुर्जर, रुड़की से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई थी। इस बीच युवक ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा था। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने कई बार शादी करने की बात कही तो युवक बहाने बनाने लगा। दबाव बनाने पर युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया था।आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था। तभी से युवक घर से फरार चल रहा था। शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक रुड़की बस स्टैंड के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में महिला एसआई अंशु चौधरी और हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता शामिल रहे।

Parvatanchal