जानलेवा शौक: भारी पड़ गया नहाते हुए रील बनाने का शौक, नहर में डूब कर हो गया लापता

जानलेवा शौक: भारी पड़ गया नहाते हुए रील बनाने का शौक, नहर में डूब कर हो गया लापता
Spread the love

हरिद्वार।  गंगनहर में नहाने के दौरान मोबाइल से वीडियो बनवाने का शौक सहारनपुर के एक युवक की जान पर भारी पड़ा। युवक का दोस्त अपने मोबाइल से वीडियो बनाता रहा और वह रैलिंग पार कर गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते युवक गंगनहर में डूब गया।  यह पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई। अगली दोपहर पथरी पावर हाऊस में उसका शव भी बरामद हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव रोते-बिलखते स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पंजाबी बाग कॉलोनी, सहारनपुर निवासी विकास अपने दोस्तों प्रमोद कुमार, सागर और विवेक त्यागी के साथ गंगा नहाने हरिद्वार आया था। घूमने-फिरने के बाद चारों दोस्त मध्य हरिद्वार में गोविंदपुरी गंगनहर घाट पर पहुंचे। यहां विकास गंगनहर में उतरा और अपने एक दोस्त को मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए कहा। इसी बीच विकास गंगनहर की रेलिंग पार कर गहराई की ओर बढ़ गया। कुछ दूर तैरने के बाद उसने वापस रैलिंग तक आने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। देखते ही देखते वह गंगनहर में समा गया। विकास के दोस्त व अन्य चश्मदीदों की आंखें खुली रह गईं। मोबाइल से बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि विकास ने हाथ चलाते हुए रैलिंग की तरफ आने का भरसक प्रयास किया, मगर वह डूब गया।
सूचना पर जल पुलिस के गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, पर कुछ पता नहीं चल पाया। रात में ही स्वजन सहारनपुर से हरिद्वार पहुंच गए। अगली सुबह फिर पुलिस ने सर्च आप्रेशन चलाया। इसी बीच दोपहर के समय गंगनहर पर बने पथरी पावर हाउस से युवक का शव बरामद हुआ। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Parvatanchal