खौफ़: खेत में में मिला नीलगाय का अधखाया शव, इलाके में दहशत  का माहौल

खौफ़: खेत में में मिला नीलगाय का अधखाया शव, इलाके में दहशत  का माहौल
Spread the love

रुद्रपुर।  ग्राम नजीमाबाद के माता फार्म में हिंसक जानवर द्वारा खाया हुआ नीलगाय का आधा शव मिला है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में बाघ प्रजाति के हिंसक जानवर के क्षेत्र में होने की आशंका से दहशत व्याप्त है। माता फार्म निवासी बाज़ सिंह बीते गुरुवार सुबह अपने खेत पर घूमने गए थे। उन्हें वहां एक नीलगाय का शव मिला, जिसका आधा शरीर किसी हिंसक जानवर द्वारा खाया गया था। वह घबराकर घर की तरफ आ गए और इसकी सूचना उन्होंने निकट वन विभाग चौकी और पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर वन कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं वन विभाग के बीट अधिकारी नवल किशोर ने बताया कि नीलगाय की अनुमानित उम्र दो से तीन साल है और किसी हिंसक जानवर द्वारा इसे मारा गया है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सावधानी बरतने, रात के समय घरों से बाहर न निकले और कोई जरूरी काम होने पर समूह बनाकर निकलने की अपील की। मौके पर बीट अधिकारी नवल किशोर, कार्मिक भूपेंद्र कोरंगा, कांस्टेबल हरीश मेहरा और यशपाल आर्य, ग्रामीण जसविंदर सिंह व बाज सिंह मौजूद रहे।

Parvatanchal