कामयाबी: पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

कामयाबी: पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवक रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी पुलिस ने प्रातः चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गये 9 मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी बरामद किए गए। बाइक को पुलिस ने  सीज कर दिया। बताया गया कि आरोपी पंजाब से मसूरी घूमने आये थे व घूमने फिरने में पैसे खत्म होने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया।सोमवार सुबह कोतवाली मसूरी से गश्त ड्यूटी के लिए रवाना पुलिस टीम को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्थित स्टार मोबाइल नामक एक मोबाइल की दुकान पर संदिग्ध गतिविधियां होने का संदेह हुआ। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दुकान के अंदर घुसे 2 युवकों को मौके से मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दुकान से चोरी किए 9 फोन व अन्य मोबाइल संबंधी उपकरण, दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे दोनों पंजाब से मसूरी घूमने आये थे और 2 दिन पूर्व उनके पास रखे सारे पैसे खत्म हो जाने के कारण वो चोरी की फिराक थे। पुलिस की गश्त के कारण वो अपने मंसूबों को अजाम नहीं दे पाए। पुलिस द्वारा उन्हें मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो युवकों  द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने नाम जगहीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी जसूवती गांव शेरूड़, जिला संगरूर पंजाब व तरणप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव कमालपुर, जिला संगरूर पंजाब है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक गोपाल सिंह चौहान, कांस्टेबल अजीत, होमगार्ड सोबत व अंकित थे।

Parvatanchal