कामयाबी: नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,3.17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कामयाबी: नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,3.17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

 

नौगांव के सौली खड्ड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

उत्तरकाशी। पहाड़ी क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नौगांव क्षेत्र के सौली खड्ड के समीप एक व्यक्ति को 3.17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुरोला पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने के उद्देश्य से आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान नौगांव के सौली खड्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह घबराकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमीन पुत्र संतुलाल, निवासी ग्राम स्योरी, पुरोला, उत्तरकाशी बताया। पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Parvatanchal