कामयाबी: ठगी के आरोपी को पंजाब से दबोच लाई दून पुलिस, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे थे 55 लाख रुप

कामयाबी: ठगी के आरोपी को पंजाब से दबोच लाई दून पुलिस, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे थे 55 लाख रुप
Spread the love

 

देहरादून(आरएनएस)।  फर्जी ट्रेडिंग क्लास और खुद को सेबी का पंजीकृत सलाहकार बताकर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी करने में शामिल एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। मामले में साइबर अपराध थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में एसटीएफ आरोपी को गिरफ्तार करके लाई। आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये देहरादून के व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पंडितवाड़ी निवासी चुन्नी लाल अग्निहोत्री ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। जालसाजों ने फर्जी ट्रेडिंग क्लास, डीमेट अकाउंट और नकली सीएसडीएल-एनएसडीएल दस्तावेज भेजकर उनका भरोसा जीता।इसके बाद निवेश पर मोटी कमाई के झांसे में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 55.50 लाख रुपये जमा करवा लिए। साइबर थाना दर्ज केस की विवेचना कर रहे निरीक्षक अनिल कुमार ने मनी ट्रेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ सुक्कू (26) पुत्र चिमन सिंह को चिन्हित किया। एसटीएफ की टीम ने पंजाब के फाजिल्का जिले के थाना सिटी जलालाबाद क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सिंह ने बताया कि ठगी गई कुल रकम में से छह लाख रुपये सीधे सुखवीर के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस बैंक खाते के खिलाफ छह अन्य साइबर शिकायतें भी दर्ज हैं। इन शिकायतों के संबंधित राज्यों को भी पुलिस सूचना भेज रही है।

Parvatanchal