एफ आई आर: प्रेमनगर घाट पर दो युवकों से की गई मारपीट, शिकायत पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज़
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर घाट पर दो युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
कनखल के हजारी बाग निवासी विपुल पुत्र नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त के साथ प्रेमनगर घाट पर मौजूद था। इसी दौरान हरद्वारी नाम के युवक और उसके चार साथियों ने दोनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर पांचों युवकों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका मेडिकल कराया गया। तहरीर के आधार पर ज्वालापुर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

